आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम बिस्टुपुर में सत्यनारायण व्रतम धार्मिक अनुष्ठान संपन्न
बिस्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर में सत्यनारायण भगवान की भव्य धार्मिक आयोजन के तहत सामूहिक श्री सत्यनारायण पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अनुष्ठान की विशेषता यह थी कि पूजन सामग्री विशेष रूप से आंध्र प्रदेश से मंगाई गई थी, और पूजा विधि का संचालन अन्नवरम, आंध्र प्रदेश से आए विद्वान पुरोहितों द्वारा किया गया। पूजा मेंअध्यक्ष बी डी गोपाल सअपने पत्नी के साथ एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री जम्मी भास्कर पत्नी जे एस वी लक्ष्मी के साथ करीब 230 जोड़ो ने बैठकर सत्यनारायण भगवान की पूजा की।

पूजा की शुरुआत विधिवत गणेश पूजा एवं नवग्रह पूजा से की गई, जिससे उपस्थित भक्तों में श्रद्धा और भक्ति का संचार हुआ। इसके बाद पुरोहित श्री डी. सत्यनारायण ने 239 जोड़ों के समूह के लिए श्री सत्यनारायण व्रतम कराया। इस अवसर पर पुरोहित ने कार्तिक महीने में श्री सत्यनारायण पूजा की महत्ता और इसके धार्मिक फलों के बारे में विस्तार से बताया, जिससे भक्तगण पूजन के विशेष लाभों से अवगत हुए।
पूजन के बाद, अन्नवरम की परंपरा के अनुसार विशेष प्रसाद तैयार किया गया, जिसमें गेहूं का दलिया, चीनी, घी, काजू, किशमिश, और इलायची का उपयोग किया गया। इस प्रसाद ने भक्तों को अन्नवरम के विशिष्ट स्वाद और भक्ति भावना का अनुभव कराया। लगभग 1000 भक्तों ने इस महाप्रसाद का आनंद लिया और यह आयोजन उनके लिए विशेष आस्था का केंद्र बना।
मंदिर के महासचिव श्री दुर्गा प्रसाद शर्मा ने आयोजन की सफलता पर खुशी जाहिर की और श्री वारी सेवा समिति एवं मंदिर कमिटी के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस आयोजन में योगदान देने वाले सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग से यह अनुष्ठान सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
इस अवसर पर ए.डी.एल. सोसाइटी के अध्यक्ष श्री वाई. ईश्वर राव, आंध्र एसोसिएशन कदमा के अध्यक्ष मेजर सत्यनारायण, बाल गणपति विलास के अध्यक्ष श्री वाई.के. शर्मा, एवं श्री बी.डी. गोपाल कृष्णा सहित मंदिर कमिटी के कई अन्य पदाधिकारी एवं सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे। इस धार्मिक आयोजन ने समुदाय को एकजुट कर भगवान सत्यनारायण की आराधना में संलग्न किया और एक गहन आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


