मुखिया ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दीपोखर का निरीक्षण चिकित्सक एवं कर्मी रहे नदारत, मुखिया ने सिविल सर्जन से की फोन पर शिकायत,7 दोनों का दिया अल्टीमेटम सुधार नहीं होता है तो ओपीडी में लगाएंगे ताला
पोटका : स्थानीय मुखिया देवी कुमारी भूमिज को लगातार लोगों द्वारा शिकायत की जा रही थी की हल्दीपोखर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक एवं कर्मी समय पर नहीं आते हैं जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसी सूचना के आधार पर मुखिया द्वारा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया, निरिक्षण के दौरान पाया गया की चिकित्सक चंदन मिश्रा एवं डॉ मेरी स्टॉकीरो एवं कर्मी नदारत रहे मामले पर मरीजों से जब बात की गई तो उनका कहना है कि हमेशा ही चिकित्सक लेट से आते हैं और कभी कभी आते ही नहीं है।
मुखिया द्वारा मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ साहिल पॉल से बात की साथ ही उन्होंने जिले की उपायुक्त एवं सिविल सर्जन को एक पत्र के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा है कि यदि 7 दिनों के अंदर हल्दीपोखर पीएचसी के ओपीडी में सुधार नहीं आता है एवं चिकित्साक के देखरेख में यदि गर्भवती महिलाओं का प्रसव नहीं होता है। ओपीडी में ताला लगाने का काम करेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि जब चिकित्सक के लिए कैंपस में आवास बनाया गया है। तो चिकित्सक आवास में नहीं रहते हैं। जमशेदपुर से आना-जाना करते हैं। जिसके कारण चिकित्सक मरीजों को जो सेवा के लिए रखा गया है। उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


