लहू का रंग एक है दुनिया के हर इंसान का, हर प्रकार की भ्रांति छोड़ें और रक्तदान करें, आजादनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन कर संस्थाओं ने दिए संदेश
जमशेदपुर एक ऐसा शहर है जहां रक्तदान शिविर को लेकर काफी जागरुकता है.यह सबसे ज्यादा रक्तदान शिविर आयोजित करनेवाले शहरों में शुमार है.पिछले एक दशक से यह जागरुकता और बढी है.रविवार को मानगो के आजादनगर के प्रोफेसर अब्दुल बारी लाइब्रेरी परिसर में जूनियर मोहम्मडन सोशल क्लब और आजाद रिपोर्टर जमशेदपुर के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ.यह आयोजन का सांतवा साल है.2017से इसका आयोजन होता आ रहा है.

रविवार के रक्तदान शिविर में कुल 156 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ जिसे ब्लड बैंक को सुपुर्द किया जाएगा.इस शिविर में वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता और एमओ एकेडमी उर्दू स्कूल के डायरेक्टर जमी उस्मानी व अन्य गणमान्य लोग बतौर अतिथि शामिल हुए और रक्तदाताओं का उत्साह बढाया.उनलोगों ने रक्तदान के क्षेत्र में काफी सक्रिय विभिन्न रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए.

महिलाओं से खास अपील
———-
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता अन्नी अमृता ने खासकर महिलाओं से इस शिविर में बढ चढकर भाग लेने की अपील की.हालांकि अन्नी ने बताया कि एक उम्र के बाद स्वास्थ्य कारणों से बड़ी संख्या में महिलाएं चाह कर भी रक्तदान नहीं कर पाती हैं.फिर भी जिन्हें कोई समस्या नहीं हैं,उन्हें किसी भी प्रकार की भ्रांति में न पड़कर रक्तदान करना चाहिए.साथ ही यह एकता का भी प्रतीक है क्योंकि दुनिया के हर इंसान के लहू का रंग एक ही होता है फिर चाहे वह किसी भी जाति या धर्म का हो.किसका खून किसके काम आ जाएगा यह किसी को नहीं पता.
वहीं बतौर अतिथि पहुंचे एमओ एकेडमी उर्दू स्कूल के डायरेक्टर जमी उस्मानी ने आयोजकों को ऐसे शिविर के आयोजन को लेकर धन्यवाद दिया.उन्होंने कहा कि कब किसको स्वास्थ्य और अन्य वजहों से खून की जरुरत पड़ जाए, कोई नहीं जानता.ऐसे नेक कार्य इंसानियत को जीवित रखने में सहायक होते हैं और शहर की शान भी बढ़ाते हैं.
इस मौके पर मोहम्मद अंसार के नेतृत्व में सोनू व आजाद रिपोर्टर की पूरी टीम और जूनियर मोहम्मडन सोशल क्लब के तमाम सदस्यगण रक्तदान शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर दिन भर तत्पर रहे.कुल156यूनिट रक्त का संग्रह हुआ.अंसार ने बताया कि रक्तदान को लेकर अब भी कई लोगों के बीच यह भ्रांति है कि इससे खून की कमी हो जाएगी और शरीर कमजोर हो जाएगा.ऐसे आयोजन इन भ्रांतियों को कम करने में सहायक होते हैं.
इस शिविर में इमरान, अर्शद, एजाज,जफर,अहमद, रेहान,कासिफ,जामी इश्तियाक,खालिद, जमाल, जैद व अन्य उपस्थित थे.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


