माताजी आश्रम हाता में 5 जनवरी को सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित
हाता, 30 दिसंबर: माताजी आश्रम हाता में आगामी 5 जनवरी 2025 को रविवार को अपराह्न 1 बजे सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह प्रतियोगिताएं विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित की जा रही हैं, जिसमें स्कूली बच्चों की प्रतिभाओं की खोज की जाएगी।

प्रतियोगिताओं के विभिन्न वर्गों में कविता आवृत्ति, चित्रांकण, लेख, संगीत और भाषण जैसी गतिविधियाँ शामिल होंगी। ये प्रतियोगिताएं बंगला, हिंदी और अंग्रेजी में आयोजित की जाएंगी।
माताजी आश्रम की आश्रम सेविका चीनू माँ ने बताया कि इसमें कोई प्रवेश शुल्क नहीं है और सभी सफल प्रतिभागियों को 12 जनवरी 2025 को अपराह्न 12 बजे माताजी आश्रम हाता में विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस के विशेष समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
यह प्रतियोगिता स्कूली बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा अवसर प्रदान करेगी और विवेकानंद जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में मदद करेगी।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


