Loyabad Hindu Sanghatan Ramdhawaj shobha यात्रा लोयाबाद:- हिन्दू संगठनो के द्वारा निकाली गई भव्य रामध्वज शोभा यात्रा।
रिपोर्ट- कुमार अशोक (धनबाद)

यात्रा लोयाबाद:- हिन्दू संगठनो के द्वारा निकाली गई भव्य रामध्वज शोभा यात्रा।
अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्म भूमि में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है, लोयाबाद मे भी हिन्दू संगठनो के द्वारा भव्य रामध्वज शोभा यात्रा निकाली गई।
प्रातः दस बजे के क़रीब लोयाबाद हनुमान मंदिर से सैकडो की संख्या मे रामभक्त शोभा यात्रा मे शामिल होने के लिए निकले।शोभा यात्रा मदनाडीह सेन्द्रा होते पुनः लोयाबाद हनुमान मंदिर पहुँची जहां कनकनी के संदीप चौहान उर्फ नाका और पंकज चौहान ने शोभा यात्रा मे शामिल रामभक्तो के बीच फल एवं लडडू का वितरण किया, वही हनुमान मंदिर कमिटी के सदस्यो के द्वारा पानी एवं शर्वत की व्यावस्था की गई।
हनुमान मंदिर के पुजारी संतोष उपाध्याय के द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ शुरू किया गया जो अगले दिन तक जारी रहेगा, इस अवसर पर लोयाबाद के सभी मंदिरो को सजाया गया।
शोभा यात्रा मे रंजीत साहनी,मनोज वर्णवाल,अज्जू,सुरेश मल्लाह ,राजेश गुप्ता,शंकर केशरी,इंदू देवी समेत कोचिंग क्लासेस की लडकियों भी शोभा यात्रा मे शामिल हुईं।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


