Newsझारखण्डसरायकेला

दुर्गापूजा को लेकर आदित्यपुर में एसपी का निरीक्षण, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

 

आदित्यपुर. आगामी दुर्गापूजा को लेकर सरायकेला-खरसावां पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं. सोमवार को पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने आदित्यपुर पहुंचकर विभिन्न पूजा पंडालों, पार्किंग स्थलों, यातायात व्यवस्था और विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया.

 

निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं पूजा समितियों के सदस्यों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और प्रमुख पूजा स्थलों पर सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख पूजा पंडालों और पार्किंग स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

निरीक्षण के दौरान नगर निगम, फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद रहे. एसपी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सुरक्षा एवं सुविधा से जुड़ी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया. उन्होंने पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया.

 

आदित्यपुर में दुर्गापूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचते हैं. जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले की सीमा से जुड़े होने के कारण यहां यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण रहता है. इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पर्व से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है.

 

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना है. इसके लिए पुलिस एवं संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया