Newsझारखण्डसरायकेला

नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आदित्यपुर में डॉली परवीन के ठिकाने पर दबिश

 

 

सरायकेला: जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ सरायकेला-खरसावां पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर सोमवार को आदित्यपुर थाना पुलिस ने मुस्लिम बस्ती में कार्रवाई करते हुए ड्रग्स कारोबार से जुड़ी बताई जा रही डॉली परवीन के ठिकाने पर दबिश दी.

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने डॉली परवीन के मकान में रह रहे किरायेदारों को मकान खाली कराया. इसके बाद पुलिस ने अवैध कमाई से अर्जित बताई जा रही संपत्ति के तहत किए गए निर्माण को ध्वस्त कराया. पुलिस ने मकान खाली कराने के दौरान किरायेदारों को चेतावनी दी कि दोबारा उक्त मकान में रहने की स्थिति में उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है.

 

पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई अब केवल आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी. पुलिस नशे के कारोबार से जुड़े आर्थिक स्रोतों और संपत्तियों की भी जांच कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ रही है.

 

पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि जिले में अवैध ड्रग्स और नशे के कारोबार को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि डॉली परवीन के अलावा नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के आर्थिक स्रोतों की भी जांच की जाएगी और साक्ष्य मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी.

 

एसपी ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा. पुलिस द्वारा नशे के नेटवर्क से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है. साथ ही नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति और आर्थिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है.

 

आदित्यपुर में हुई इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्ती और आर्थिक स्तर पर नेटवर्क पर शिकंजा कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में भी नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया