आजसू की केंद्रीय समिति की बैठक में कई अहम फैसले, 22 जून को धनबाद में मनेगा 40वां स्थापना दिवस

रांची: आजसू पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक सोमवार को रांची में आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री ने की।


बैठक को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण में आजसू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, लेकिन राज्य गठन के मूल उद्देश्यों को अभी तक पूरी तरह हासिल नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष को और तेज किया जाएगा तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी का 40वां स्थापना दिवस 22 जून को धनबाद में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक और सामाजिक अभियानों की रूपरेखा से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा 5 जुलाई को रांची में महिला महाधिवेशन तथा 7 और 8 अगस्त को जमशेदपुर में युवा महाधिवेशन आयोजित करने का फैसला लिया गया।
केंद्रीय समिति की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया। पंचायत, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर संगठन विस्तार की योजनाओं पर चर्चा हुई। साथ ही राज्य के समसामयिक राजनीतिक हालात, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई।
बैठक में हाल के घटनाक्रमों और जनहित से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। पार्टी नेताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलनात्मक कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।
कार्यक्रम को सांसद , विधायक , पूर्व मंत्री , पूर्व विधायक सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
बैठक के दौरान विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी आजसू की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेतृत्व ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक में केंद्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, अनुषंगी संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

