Newsझारखण्डसरायकेला

चांडिल में सड़क हादसा, पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल, अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस

 

चांडिल (सरायकेला-खरसावां): चांडिल अनुमंडल के चौका थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एनएच-33 पर एक सड़क दुर्घटना में पैदल चल रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दुबराजपुर गांव के पास करीब 7:45 बजे हुआ।

 

जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे पैदल जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

 

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चांडिल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक घायल की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

घटना की जानकारी मिलने पर चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

 

फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Share this news