Newsझारखण्ड

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ICSRI-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, 15-16 अक्टूबर को होगा आयोजन

सरायकेला-खरसावां स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन सस्टेनेबल रिसर्च एंड इनोवेशंस (ICSRI-2026)” के उद्घाटन समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। यह सम्मेलन आगामी 15 एवं 16 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा।

उद्घाटन समारोह में शंभू संध्या एजुकेशनल ट्रस्ट की ट्रस्टी सदस्य श्रीमती अनीता महतो, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. एस. एन. सिंह, कुलसचिव डॉ. यह्या मजूमदार तथा स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के प्रमुख शशिकांत महतो सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

सम्मेलन के संयोजक असिस्टेंट डीन रिसर्च डॉ. शैलेश सरांगी एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. कमलेंद्र विक्रम हैं। वहीं डॉ. सूर्य प्रताप सिंह, डॉ. प्रीति साहू एवं डॉ. वसीम अकरम को सह-संयोजक बनाया गया है।

आयोजकों ने बताया कि ICSRI-2026 का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग को बढ़ावा देना, उभरती तकनीकों एवं औद्योगिक चुनौतियों पर चर्चा करना तथा नवाचार और सतत विकास को प्रोत्साहित करना है। सम्मेलन में छात्र, शोधकर्ता, शिक्षाविद् एवं उद्योग जगत के विशेषज्ञ भाग लेंगे।

सम्मेलन में एआई आधारित स्पेस रोबोटिक्स, एडवांस कंपोजिट मैटेरियल्स और सस्टेनेबल ट्राइबोलॉजिकल सिस्टम्स जैसे विषयों पर विशेष चर्चा होगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञ मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं में क्रोएशिया के यूनिवर्सिटी ऑफ स्लावोंस्की ब्रॉड के प्रो. डॉ. ड्राजन कोजाक तथा साइप्रस के ईस्टर्न मेडिटेरेनियन यूनिवर्सिटी के डॉ. बाबक सफई शामिल हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, एनआईटी जमशेदपुर, एनआईटी सिलचर एवं अन्य संस्थानों के विशेषज्ञ सम्मेलन में भाग लेंगे।

डॉ. शैलेश सरांगी एवं डॉ. कमलेंद्र विक्रम ने बताया कि सम्मेलन में प्रस्तुत उत्कृष्ट शोध पत्रों का प्रकाशन स्कोपस एवं एससीआई इंडेक्स्ड जर्नल्स में किया जाएगा। एब्स्ट्रैक्ट जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 तथा पूर्ण शोध पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। सम्मेलन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 5 जून से 15 सितंबर 2026 तक चलेगी। प्रतिभागी icsri2026@srinathuniversity.ac.in पर अपना एब्स्ट्रैक्ट भेज सकते

Share this news