लोहरदगा में टाइगर जयराम महतो को सुनने उमड़ा जनसैलाब, स्कॉर्पियो की छत पर खड़े होकर किया लोगों को संबोधित

लोहरदगा। लोहरदगा जिले के टाटी कुडू में डुमरी विधायक जयराम महतो को देखने और उनके विचारों को सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जयराम महतो की एक झलक पाने और उनका संबोधन सुनने के लिए युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान पूरा इलाका समर्थकों की भीड़ से भरा नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान जयराम महतो एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में स्कॉर्पियो की छत पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन करते और उन्हें संबोधित करते नजर आए। उनके स्वागत में समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई लोग मोबाइल फोन से उनके संबोधन और इस पूरे नजारे को रिकॉर्ड करते नजर आए।
समर्थकों का कहना है कि यह भीड़ किसी तरह के प्रलोभन के कारण नहीं, बल्कि जयराम महतो के प्रति लोगों के जुड़ाव और उनकी विचारधारा के समर्थन में उमड़ी है। समर्थकों के अनुसार, लगातार हो रही आलोचनाओं और आरोपों के बावजूद उनके प्रति लोगों का उत्साह बना हुआ है।
कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ के बीच युवाओं में खासा जोश देखने को मिला। समर्थकों का दावा है कि जयराम महतो की विचारधारा और उनकी बुलंद आवाज को सुनने के लिए लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।
टाटी कुडू में उमड़ी इस भीड़ और स्कॉर्पियो की छत से जयराम महतो के संबोधन ने एक बार फिर क्षेत्र में उनकी राजनीतिक गतिविधियों और जनसंपर्क को चर्चा में ला दिया है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


