LatestNewsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

झामुमो के वरिष्ठ नेता कालीपद सोरेन का कांड्रा में भव्य नागरिक अभिनंदन

कांड्रा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता कालीपद सोरेन का बुधवार को कांड्रा में बुद्धिजीवियों और ग्रामीणों द्वारा भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में उपस्थित लोगों ने कालीपद सोरेन के सामाजिक और राजनीतिक योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, सामाजिक एकता और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर बीटी दास भी मौजूद रहे। नागरिक अभिनंदन समारोह में डॉ. जोगेंद्र महतो, बसंत राम, होनी सिंह मुंडा, फागुलाल तिवारी, राम प्रसाद पाल, प्यारेलाल गुप्ता, विजय पासवान, उमेश पाल, राजेश कालिंदी, बुद्धू सरदार, करण मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

Share this news