आदित्यपुर में छठ व्रतियों के बीच मिट्टी के चूल्हे और लौकी का वितरण, JMM कार्यकर्ताओं ने की सेवा
आदित्यपुर (सरायकेला-खरसावां): लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा आदित्यपुर-गम्हरिया परिवार की ओर से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। आकाशवाणी चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच मिट्टी के चूल्हे तथा लौकी का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने छठ व्रतियों को पूजा की तैयारियों में सहयोग करने का प्रयास किया। छठ महापर्व में शुद्धता और पवित्रता का विशेष महत्व है। इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए व्रतियों के बीच पारंपरिक पूजा सामग्री वितरित की गई।
इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, युवा नेता अभय झा, अमित कुमार सिन्हा, विष्णु बावड़ी, चंद्रशेखर गुप्ता, दीपक मिश्रा, झारखंड आंदोलनकारी सनातन महतो, राजेश मंडल, किट्टू दास, देवांशु झा, सूर्य झा, रजत सिंह, संजीत कुमार, इंद्रजीत कुमार और आनंद माझी समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छठ व्रतियों को महापर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही भगवान सूर्य और छठी मैया से क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।


