Monday, September 14, 2026
Latest:
Newsझारखण्डसरायकेला

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित 5 दिवसीय श्यामसुंदर रथ मेला एवं फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

 

 

राजनगर:- प्रखंड क्षेत्र के किता श्यामसुंदरपुर में भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की पावन रथयात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय श्यामसुंदर रथ मेला का समापन बुधवार को श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। 27 जुलाई से 30 जुलाई तक चले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भाग लेकर मेले की रौनक बढ़ाई।

 

मेले के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों और मनोरंजन के साधनों ने लोगों का भरपूर आकर्षण केंद्र बनाया।

मेले के विशेष आकर्षण के रूप में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट भी पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।

 

इस सफल आयोजन में रथ मेला कमेटी श्यामसुंदर के अध्यक्ष रामदूराम मार्डी, सचिव छुटू दास, कोषाध्यक्ष सोनाराम उर्गससांडी तथा सदस्य रतन मार्डी, प्रकाश मार्डी, साहेब मार्डी, अंतिम उर्गसांडी, दुगा उर्गसांडी, माथा कुंटिया, विकास मार्डी, लोबो मार्डी सहित सभी ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

 

ग्रामीणों ने बताया कि यह मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। आयोजन की सफलता को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया तथा सभी ने अगले वर्ष इसे और भी भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया।

Share this news