पटमदा में ‘प्रोजेक्ट-स्वाभिमान’ के तहत फाइलेरिया मरीजों के लिए दिव्यांगता शिविर, 121 लोगों का बना दिव्यांग प्रमाण पत्र

शिविर का उद्घाटन जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धावड़िया, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. तापस कुमार मुर्मू तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।


इस अवसर पर जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धावड़िया ने कहा कि डीईसी एवं अल्बेंडाजोल की निर्धारित खुराक लेने तथा नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने से फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह 5 और 25 तारीख को सिविल सर्जन कार्यालय, खासमहल में दिव्यांगता शिविर आयोजित किया जाता है, जबकि प्रत्येक माह की 30 तारीख को रेलवे कंसेशन से संबंधित प्रक्रिया पूरी की जाती है।
उन्होंने लोगों से समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने और सरकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील की। शिविर के माध्यम से लाभुकों का दिव्यांग प्रमाण पत्र आसानी से बनाया गया, जिससे उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

शिविर के सफल आयोजन में डॉ. मृत्युंजय धावड़िया, डॉ. तापस कुमार मुर्मू, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार सिंह, प्रोग्राम लीडर शशि भूषण प्रसाद, पिरामल फाउंडेशन की रूपाली कुमारी एवं प्रफुल्ल, एमपीडब्ल्यू रविंदर दास, जन्मेजय महतो, उत्तम कुमार मल्लिक सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटमदा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
शिविर से लाभान्वित लोगों ने जिला प्रशासन, सिविल सर्जन कार्यालय, मलेरिया विभाग, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तथा पिरामल फाउंडेशन की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को जरूरतमंद मरीजों के लिए बेहद उपयोगी बताया।

