बालिजुड़ी में रक्तदान शिविर में उमड़ा सेवाभाव, 80 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह, विधायक संजीव सरदार ने रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला, कहा- रक्तदान महादान, किसी जरूरतमंद को मिल सकती है नई जिंदगी
पोटका: प्रखंड अंतर्गत सोहदा पंचायत के बालीजुड़ी पंचायत भवन में आदिवासी बहुउद्देशीय उत्थान सरकारी समिति लिमिटेड की ओर से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और कुल 80 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

*रक्तदाताओं से मिले विधायक, बढ़ाया उत्साह*
विधायक संजीव सरदार ने शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों से आत्मीय मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिना किसी स्वार्थ के किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने के लिए रक्तदान करना मानव सेवा का सबसे पुनीत कार्य है।
*‘रक्तदान महादान’, अधिक से अधिक लोगों से आगे आने की अपील*
विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर युवाओं को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान जैसे जनसेवा के कार्यों में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
*रक्तदाताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित*
शिविर के आयोजक आदिवासी बहुउद्देशीय उत्थान सरकारी समिति लिमिटेड की ओर से रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। रक्तदान के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
*विभिन्न संगठनों का रहा सहयोग*
शिविर के आयोजन में समिति के संजय मुर्मू, रघुनाथ हांसदा, सीमा बास्के, सरस्वती मुर्मू, सुमित्रा हेंब्रम, रघुनाथ मुर्मू और आकाश बांद्रा सहित ब्लडमैन राजेश मार्डी, हितेश मार्डी, रेटा मार्डी और बिशु मार्डी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में नई जिंदगी परिवार तथा RAF ग्लोबल फील्ड ऑफिस, पोटका की ओर से भी सहयोग किया गया।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


