Newsझारखण्डसरायकेला

कुकड़ू में योजनाओं का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को पारदर्शी क्रियान्वयन के निर्देश

 

सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड में जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी श्री सुरेन्द्र उरांव ने विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, पीडीएस दुकान, उप स्वास्थ्य केंद्र तिरूलडीह तथा पंचायत भवन का जायजा लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने योजनाओं की गुणवत्ता, प्रगति एवं आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को बिना किसी परेशानी के लाभ मिल सके।

उप स्वास्थ्य केंद्र तिरूलडीह में स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं पीडीएस दुकान निरीक्षण के दौरान लाभुकों को निर्धारित मात्रा में और समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this news