LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

ऐतिहासिक उपलब्धि: RKFL प्लांट-7 से वंदे भारत स्लीपर कोच हेतु प्रथम LHB बोगी फ्रेम का सफल डिस्पैच

जमशेदपुर, रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड (RKFL) ने एक बड़ी औद्योगिक उपलब्धि दर्ज करते हुए अपने प्लांट-7 से वंदे भारत स्लीपर कोच परियोजना के लिए प्रथम पूर्ण रूप से असेंबल्ड LHB बोगी फ्रेम का सफलतापूर्वक डिस्पैच किया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), झांसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें कार्यकारी निदेशक श्री रिजवान सिद्दीकी तथा एजीएम (एलएमई) श्री गिरीश राज शामिल थे। उनके साथ BHEL की तकनीकी टीम भी मौजूद रही।

RKFL की ओर से कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक श्री मिलेश गांधी, ग्रुप CHRO श्री भूपेंद्र लोढ़ी, प्लांट-7 प्रमुख श्री रजत बिस्वास तथा मानव संसाधन प्रमुख श्री रवि शंकर राजहंस उपस्थित रहे।

डिस्पैच किया गया LHB बोगी फ्रेम व्हील्स, सस्पेंशन सिस्टम, डिस्क ब्रेक सहित सभी महत्वपूर्ण फिटमेंट्स से सुसज्जित था। इसे रेलवे कोच निर्माण के उच्चतम मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है।

 

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने प्लांट-7 टीम के सामूहिक प्रयास, तकनीकी दक्षता और उत्कृष्ट निष्पादन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और “मेक इन इंडिया” अभियान को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

कार्यक्रम के अंत में परियोजना से जुड़े सभी कर्मचारियों एवं तकनीकी टीम को उनकी सफलता के लिए बधाई दी गई।

Share this news