खरसावां के आमदा ओपी पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में

पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर आमदा ओपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार 29/2013 के 13 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी करन चाकी, पिता चेके चाकी एवं NBW वारंटी मंगता पाड़िया, पिता स्व शंकर पाड़िया दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद दोनों वारंटियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आमदा ओपी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता सामने आई है। ओपी प्रभारी राम रेखा पासवान ने कहा कि लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर आगे भी अभियान जारी रहेगा।



