Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर के सरगछिड़ा गांव में गोरू खूंटा प्रतियोगिता का आयोजन, खुदीराम महतो ने मारी बाजी

 

 

राजनगर: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत सरगछिड़ा गांव में पारंपरिक आस्था और उत्साह के साथ गोरू खूंटा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपरा की झलक पेश की।

 

प्रतियोगिता में खुदीराम महतो ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बुद्धेश्वर महतो दूसरे और रामेश्वर महतो तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को संतानवा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों ने अपनी पुरानी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संदेश दिया। गोरू खूंटा जैसे पारंपरिक आयोजन ग्रामीण संस्कृति और सामाजिक एकता की पहचान हैं।

Share this news