Newsझारखण्ड

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सम्पन्न

आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में “रिसर्च एंड डेवलपमेंट कमिटी” के तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का सफलतापूर्वक समापन 25 अप्रैल 2026 को हुआ। यह कार्यक्रम “सिस्टेमैटिक वे ऑफ रिसर्च पेपर राइटिंग” विषय पर आधारित था, जिसमें शोध लेखन की आधुनिक तकनीकों एवं अकादमिक मानकों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रथम सत्र में “लिटरेचर रिव्यू : बियॉन्ड कॉपी-पेस्ट”, द्वितीय सत्र में “यूजिंग ICT टूल्स इन रिसर्च पेपर”, तृतीय सत्र में “रिसर्च एथिक्स एंड प्लेगरिज्म इन हायर एजुकेशन”, चतुर्थ सत्र में “APA/डेटा एनालिसिस” तथा पाँचवें एवं अंतिम सत्र में “पब्लिशिंग विदाउट फियर : नेविगेटिंग जर्नल एंड पीयर रिव्यू” विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इन सत्रों में रिसोर्स पर्सन एवं विशेषज्ञ के रूप में डॉ. मृत्युंजय महतो, डॉ. प्रीति साहू, डॉ. शैलेश सारंगी, डॉ. रजनीश तथा डॉ. सूर्याप्रताप सिंह ने सहभागियों को शोध के विभिन्न आयामों पर प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में शोध आधारित पेशेवर विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नवाचार आधारित शिक्षा न केवल गुणवत्ता को बढ़ाती है बल्कि यह देश के समग्र विकास की आधारशिला भी है।

कार्यक्रम में कॉलेज के सभी सहायक प्राध्यापक एवं शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहे।

Share this news