Newsझारखण्डसरायकेला

ग्रामीणों ने अवैध बालू लदे हाईवा को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

 

 

700 सीएफटी बालू लदा हाईवा थाना परिसर में सुरक्षित, जांच शुरू

 

तिरुलडीह: सरायकेला खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ ग्रामीणों ने सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार की रात एक हाईवा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों की सतर्कता और त्वरित सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।पुलिस के अनुसार, वाहन संख्या JH 05 CP 1505 में करीब 800 सीएफटी बालू लदा पाया गया। जांच के दौरान बालू के परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, चालान और अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

इसके बाद वाहन को बालू समेत जब्त कर तिरुलडीह थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।सूत्रों के अनुसार, यह हाईवा देर रात ग्रामीण मार्ग से होकर गुजर रहा था, तभी स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने वाहन को रोककर पूछताछ की और दस्तावेज मांगने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने मामले में विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही अवैध बालू के खनन और परिवहन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि बालू कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को लगातार सख्ती बरतने की जरूरत है, क्योंकि इससे न केवल सरकारी राजस्व का नुकसान होता है बल्कि पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। वहीं, पुलिस ने अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

लगातार अवैध बालू परिवहन से तंग आकर ग्रामीण खुद सड़क पर उतरे और बालू लदे हाइवा का सुचना तिरूलडीह पुलिस को दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध बालू परिवहन के संबंध में जानकारी देने के बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करते और न ही अवैध बालू परिवहन दिखाई देता है। जब ग्रामीण खुद सड़क पर उतरे तो सच्चाई सामने आई। ग्रामीण अब खुद सड़क पर उतरकर प्रशासन को अवैध बालू परिवहन का सुचना देते रहेंगे, ताकि अवैध बालू परिवहन पर लगाम लगाया जा सके।

Share this news