LatestNewsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला के आसंगी चेक डैम में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान दो बच्चे डूबे, रेस्क्यू अभियान जारी

सरायकेला: जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित आसंगी चेक डैम में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने के दौरान दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

सूचना मिलने पर आरआईटी थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी। बच्चों का पता लगाने के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है तथा बचाव कार्य की निगरानी कर रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है। अभियान पूरा होने और बच्चों का पता चलने के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। वहीं इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता और गम का माहौल है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया