LatestNewsपश्चिम बंगालराजनीति

पश्चिम बंगाल में नई सरकार का गठन, आज शपथ लेंगे शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। करीब 15 वर्षों बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ है और आज शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे आज राजधानी कोलकाता में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजनीतिक हलकों में काफी हलचल देखा जा रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , अमित शाह समेत कई बड़े राजनीतिक नेताओं और गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, शुभेंदु अधिकारी के समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कोलकाता समेत कई जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न की तैयारियां की गई हैं।

राज्य की सत्ता में इस बदलाव को पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है। 15 साल लंबे समय बाद सरकार बदलने से लोगों की उम्मीदें भी नई सरकार से बढ़ गई हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नई सरकार राज्य में विकास और प्रशासन को लेकर क्या नई दिशा तय करती है।

Share this news