सरायकेला के सुदूर गांव कसीदा में समस्याओं का अंबार

सरायकेला प्रखंड के पंचायत मोहितपुर ग्राम कसीदा भरमन में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। यह गांव जंगल में बसा हुआ है और दो टोलों में बंटा हुआ है, जिसमें लगभग 80-90 परिवार रहते हैं। गांव सीनी बाजार से लगभग 20 किलोमीटर दूर है और यहां तक पहुंचने के लिए कच्ची पथरीली और ऊबड़-खाबड़ रास्ते का उपयोग करना पड़ता है।

ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ऊकरी उप स्वास्थ्य केंद्र तक 24 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। गांव में पेयजल की समस्या भी गंभीर है। ग्रामीणों ने निजी मेहनत से एक कुआं खोदा है, जिसमें से वे पानी का उपयोग करते हैं। हालांकि, सप्ताह में एक बार ही स्नान करने के कारण उनकी तबीयत अक्सर खराब होती रहती है।
कांग्रेस सांसद प्रतिनिधि राज बागची, राहुल मोदी खूंटी लोकसभा, पंचायत सहायक सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष संजय मांझी और विनोद माझी ने ग्रामीणों के साथ बैठकी कर इन समस्याओं पर विचार विमर्श किया और आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।