बेबी महतो ने झारखंड सरकार की नयी उत्पाद नीति का किया विरोध

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की युवा महिला नत्री बेबी महतो ने हेमंत सोरेन सरकार की नयी उत्पाद नीति 2025 का पुरजोर विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह नीति झारखंड के लिए हानिकारक है और इसे बदलने की जरूरत है। सरकार शराब बेचने को लेकर गंभीर है, लेकिन शिक्षा और रोजगार को लेकर गंभीर नहीं है। अगर सरकार शिक्षा और रोजगार पर ध्यान देती, तो झारखंड आज इतना पिछड़ा नहीं होता।

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं शराबबंदी के लिए एकजुट हो रही हैं। सरकार को ग्रामीणों की मांग को सुनना चाहिए और शराबबंदी पर जोर देना चाहिए। सरकार की नयी उत्पाद नीति से ग्रामीण क्षेत्रों में परेशानी बढ़ेगी। शराब की लत से झारखंड पीछे जा रहा है और सरकार को शराबबंदी पर जोर देने की जरूरत है।