BJPNewsझारखण्डसरायकेला

उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित  

 

 

सरायकेला में उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास जी की पुण्यतिथि पर सरायकेला पाठागार स्थित प्रतिमा पर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह उत्कल सम्मेलन के प्रतिनिधि मनोज कुमार चौधरी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंडित दास जी के अवदानों को भुलाना मुश्किल है। उन्होंने जनकल्याण के अनेकों काम किये और उड़ीसा के विभिन्न अंचलों को संगठित करने का काम किया जो अनुकरणीय है।

 

मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि समाज के कल्याण हेतु महापुरुष का जन्म सदियों में कभी कबार होता है। उनकी पुण्यतिथि तभी सार्थक होगी जब हम उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का प्रण लेंगे तथा जीवन में ऐसे कार्य करेंगे ताकि मरने के बाद लोग श्रद्धा से नाम लें।

 

उक्त अवसर पर चिरंजीव महापात्र, राकेश कवि, डिब्रू साहू, देव प्रसन्न सारंगी, पूर्णो परीक्षा, बादल दोरगो, गणेश मोहंती, नींल माधव, भोल मणि ज्योतिषी इत्यादि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *