Healthझारखण्डसरायकेला

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन*

 

सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पतंजलि योग ट्रस्ट के जिला प्रतिनिधि मनोज कुमार चौधरी ने भाग लिया और क्षेत्रवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी।

 

मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि योग हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग होना चाहिए। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योग हमारे ऋषि-मुनियों और महर्षि पतंजलि की देन है और यह हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है।

कार्यक्रम में उत्कल युवा एकता मंच, गायत्री परिवार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मारवाड़ी युवा मंच और अन्य संगठनों के सदस्य शामिल हुए। सभी ने एक साथ मिलकर योग अभ्यास किया और “करें योग रहे निरोग” और “फिटनेस का दोज आधा घंटा रोज” जैसे नारे लगाए।

 

मनोज कुमार चौधरी ने सभी से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाएं और इसकी परिवर्तनकारी शक्ति का अनुभव करें।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *