Newsझारखण्डसरायकेला

खरसावां के पथ निरीक्षण भवन में झामुमो जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित 

 

 खरसावां के पथ निरीक्षण भवन में झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन को मजबूती, सांगठनिक ढांचे के विस्तार और एक स्थायी जिला कार्यालय खोलने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. इस बैठक में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ के विधायक सविता महतो, वरीय नेता गणेश माहली समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे. इस दौरान खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि बैठक में यह सर्वसम्मति से तय किया गया कि पार्टी का स्थाई जिला कार्यालय अब सरायकेला जिला मुख्यालय में स्थापित किया जाएगा. इसके लिए जल्द ही भूमि का चयन कर आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी की जाएगी. उन्होंने कहा कि नए कार्यालय के निर्माण से संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन में पारदर्शिता और गति आएगी.साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को एक केंद्रित ठिकाना मिलेगा, जहां से वे नियमित रूप से संवाद और योजना बना सकेंगे. बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला समिति की अगली बैठक 29 जून को ईचागढ़ में आयोजित की जाएगी. जिसमें 9 वर्ग संगठनों के लिए प्रस्तावित नाम को अंतिम रूप देकर केंद्रीय समिति के पास अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा.

वहीं जिला अध्यक्ष डॉक्टर शुभेंदु महतो ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि झामुमो कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि इन योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं गरीब, ग्रामीण मजदूर और किसानों के जीवन में बदलाव ला रही है. मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, सुधीर किस्कू, सुधीर महतो, धर्मेंद्र गोप, संजय प्रधान, बैद्यनाथ टुडू, धनु मुखी, कर्म सिंह मुंडा, रानी हेंब्रम, राहुल सोय, भोला मोहंती समेत अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *