Newsझारखण्डसरायकेला

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में मॉक यूथ पार्लियामेंट का आयोजन  

 

 

आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय में मॉक यूथ पार्लियामेंट (छात्र युवा संसद) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत सरकार की केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित थीं।

 

इस युवा संसद में बी.एड. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संसद की कार्यवाही को यथार्थ रूप देने हेतु छात्रों को सत्तापक्ष और विपक्ष के दो दलों में विभाजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू ने की, जो सदन की स्पीकर (अध्यक्ष) की भूमिका में थीं।युवा संसद की चर्चा का मुख्य विषय था – “1975 की आपातकालीन स्थिति”।

 

मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी ने अपने संबोधन में कार्यक्रम और छात्रों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा, “ऐसे आयोजनों से छात्रों में लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्य और जनप्रतिनिधित्व की समझ विकसित होती है। यह आने वाली पीढ़ी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक प्रयास है।”

जमशेदपुर पूर्व की विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू ने अपने संबोधन में कहा, “विद्यार्थियों को भारत के राजनैतिक इतिहास के बारे में जानना चाहिए जिससे उनके लिए लोकतांत्रिक चीजों को समझना सरल होगा।”

कार्यक्रम का संचालन श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ. भाव्या भूषण ने किया। श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) एस. एन. सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित होते रहेंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *