विधायक सविता महतो व विधायक दशरथ गागराई नें दिल्ली पहुंचकर जाना दीशोम गुरु शिबू सोरेन का हाल
ईचागढ़ विधायक सविता महतो व खरसावां विधायक दशरथ गागराई दिल्ली पहुंचकर गंगाराम हॉस्पिटल में चल रहे दीशोम गुरु आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। इस दौरान दिल्ली स्थित झारखंड भवन में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत जी से मुलाकात कर शिबू सोरेन जी के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लिए। विधायक सविता महतो नें ईश्वर से प्रार्थना किए कि हमारे प्रेरणास्रोत, संघर्ष के प्रतीक और महान जननायक दिशोंम गुरु शिबू सोरेन जी शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होकर हमारे बीच लौटें। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो, लक्ष्मण टुडू, गणेश माहली, गणेश चौधरी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, विधायक सविता महतो के बेटी स्नेहा महतो, शिल्पी महतो, श्रुति महतो आदि उपस्थित थे।




