Newsझारखण्ड

चितरा में हाइवा से कोयला ढुलाई के विरोध में हिंसक झड़प  

 

 

चितरा-जामताड़ा मुख्य सड़क पर स्थित सोरेनपाड़ा बस्ती के पास मंगलवार को हाइवा से कोयला ढुलाई के विरोध में ईसीएल सिक्योरिटी और सीआईएसएफ पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में बिंदापाथर थाना में 500-600 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

हमले के बाद बुधवार को जामताड़ा रेलवे साइडिंग में कोयला ढुलाई पूरी तरह से ठप रही, जिससे कोलियरी प्रबंधन और ट्रांसपोर्ट कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ।

 

एसपी माइंस चितरा कोलियरी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एके आनंद ने कहा कि नये टेंडर ऑर्डर के अनुसार दमगढ़ा खदान से हाइवा द्वारा जामताड़ा रेलवे साइडिंग के लिए कोयला भेजा जाना है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपील की है ताकि कोयला ढुलाई सुचारु रूप से हो सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *