JamshedpurLatestNewsझारखण्डराजनीति

Sahara investors strike under the banner of JBKSS- JBKSS के बैनर तले सहारा नैवेशकों का एक दिवस्या धरना

जमशेदपुर- सहारा इंडिया ठगी पीड़ित जमाकर्ता एकता मोर्चा के द्वारा सहारा के निवेशकों के पैसे वापस किये जाने की मांग कों लेकर जेबीकेएसएस के बैनर तले साकची स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान सहारा इंडिया गरीबों को बेसहारा करने का नारा लगाया गया। निवेशकों का कहना है की सहारा और सेबी के विवाद मे सहारा इंडिया मे पैसे जमा करने वाले निवेशकों का पैसे नहीं मिल रहे हैं।

मौक़े पर मौजूद पन्ना लाल गोप ने कहा की ऑनलाइन प्रक्रिया इतनी जटिल है की लोग इस प्रक्रिया कों पूरी ही नहीं कर पा रहे हैं,इन्होने कहा की गरीब तबके के लोग पाई-पाई बचा कर सहारा इंडिया मे जमा कर रहे थे ताकि उनके बच्चों कों बेहतर शिक्षा मिल सके लेकिन हुआ इसका उल्टा और पैसों की लूट की गई, इसी के खिलाफ आज एक दिवसीय धारणा दिया जा रहा है अगर केंद्र सरकार निवेशकों के पैसे जल्द से जल्द वापस नहीं करती है तो सभी सड़क पर उतरकर आंदोलन शुरू कर देंगे

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *