छात्र आंदोलन कि ऐतिहासिक जीत पर *छात्रों को बधाई”*
Chandil ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन के प्रदेश सचिव सोहन महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि इंटरमीडिएट के संघर्षशील छात्रों के आंदोलन की जीत पर छात्रों को क्रांतिकारी बधाई दी!


विगत 1 महीने से इंटरमीडिएट के विद्यार्थी आंदोलन पर थे यहां पर विशेष कर जो छात्र 12वीं में गए उनको कॉलेज से स्थानांतरण कर किसी स्कूल में नामांकन के लिए निर्देश सरकार ने दिया था लेकिन इसको लेकर कोई सुनिश्चित स्कूल भी नहीं था और नहीं आधारभूत संरचनाओं की व्यवस्था है! आज जो यह निर्णय लिया गया हम सभी जानते हैं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों को इन समस्या का सामना करना पड़ रहा है! राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पूर्ण रूप से सार्वजनिक शिक्षा को बर्बाद करने और शिक्षा के व्यापरीकरण को बढ़ावा देने वाली राष्ट्रीय शिक्षा नीति है आगे आने वाले दिनों में और भी इसका परिणाम सामने आएगा इसीलिए वक्त रहते हुए जन विरोधी शिक्षा नीति का विरोध करें और सार्वजनिक शिक्षा को बचाने का काम करें !


