LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

“जेएलकेएम की पहल से योगेन गोराई के परिवार को मिला न्याय, कंपनी प्रबंधन ने दिया 12 लाख रुपये का मुआवजा और अन्य लाभ

आदित्यपुर के इंडस्ट्रियल एरिया फेज तीन में स्थित टफसील इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत श्रमिक योगेन गोराई की मौत के बाद उनके परिवार को न्याय मिल गया है। कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने पर सहमति जता दी है।

 

जानकारी के अनुसार, योगेन गोराई की मौत के बाद उनके परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए जेएलकेएम नेता प्रेम मार्डी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से वार्ता कर मृतक के आश्रित को न्याय दिलाने की मांग की थी।

 

वार्ता के बाद कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिवार को 12 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्णय लिया। इसके अलावा, मृतक की पत्नी को पीएफ और ईएसआईसी से मिलने वाले लाभ भी दिए जाएंगे। साथ ही, मृतक के बच्चों को इंटर तक की शिक्षा के लिए पूरी खर्चा कंपनी प्रबंधन द्वारा वहन किया जाएगा। दाह-संस्कार के लिए भी 40 हजार रुपये नकद दिए गए।

इस आंदोलन को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष दीपक महतो, सरायकेला विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रेम मार्डी, संगठन महामंत्री संजय गोराई , ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो , नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो और अन्य जेएलकेएम नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इन नेताओं ने श्रमिकों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और कंपनी प्रबंधन पर दबाव बनाया।

मुआवजा मिलने के बाद मृतक के परिवार में खुशी की लहर है। जेएलकेएम नेता प्रेम मार्डी ने कहा कि यह जीत श्रमिकों के संघर्ष की जीत है। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन को श्रमिकों के हितों का ध्यान रखना चाहिए।

 

इस खबर को छोटानागपुर लाइव के माध्यम से प्रसारित किया गया था, 

 

देखें वीडियो::-          

 

जिसके बाद कंपनी प्रबंधन पर दबाव बढ़ा और मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने के प्रयास तेज हुए। जेएलकेएम की इस पहल से श्रमिकों में एक नई उम्मीद जगी है और वे अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रेरित हुए हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *