LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

खरसावां में जिला फुटबॉल लीग में रेसिडेंशियल फुटबॉल सेंटर की शानदार जीत

खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2025 के मैच में रेसिडेंशियल फुटबॉल सेंटर खरसावां ने सुभाष एफ सी चक्रधरपुर को 3-0 से हराया। इस जीत के साथ ही रेसिडेंशियल फुटबॉल सेंटर खरसावां ने प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

 

मैच में सुरेश हेंब्रम ने दो गोल दागे, जबकि चंद्रमोहन सोय ने एक गोल किया। सुभाष एफ सी चक्रधरपुर की टीम गोल करने में असफल रही। आगामी मैचों में भी दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *