अवैध बालू खनन के खिलाफ विधायक अमित महतो का एक्शन
सिल्ली के विधायक अमित महतो ने राहे थानाक्षेत्र के बालूघाट पर अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने कई गाड़ियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। विधायक महतो ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस और प्रशासन बालू माफियाओं के साथ मिलीभगत कर रहे हैं।


विधायक के नेतृत्व में लोगों ने एक हाइवा और 8 से 10 ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एक हाईवा, एक टर्बो, एक बालू लदा ट्रैक्टर, एक खाली ट्रैक्टर, चार ट्रैक्टर जे एस बी मेटल, और एक जेसीबी मशीन जब्त की। विधायक महतो ने कहा कि बालू माफियाओं का मनोबल बढ़ गया है और वे एनजीटी के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा।

