Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला: सदर अस्पताल में तनाव मुक्ति शिविर का आयोजन, 130 मानसिक रोगियों को मिला मुफ्त इलाज  

 

 

सरायकेला-खरसावाँ जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में शनिवार को मासिक तनाव मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है।

 

इस बार का शिविर NCD सेल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े रोगियों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. एस. के. झा एवं डॉ. राजकुमार द्वारा की गई। जांच के बाद मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में कुल 130 मरीजों की जांच की गई, जिनमें 125 पुराने मरीज और 5 नए मरीज शामिल थे।

 

जिला प्रशासन का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य को लेकर आमजन में जागरूकता फैलाना और समय पर सही इलाज उपलब्ध कराना है। ऐसे शिविरों के माध्यम से मरीजों को सुविधा तो मिलती ही है, साथ ही मानसिक बीमारियों के प्रति सामाजिक सोच में भी बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *