Newsझारखण्डसरायकेला

जेएलकेएम ने किया युवा मोर्चा प्रखंड भाग-1 का विस्तार

 

 

झामुमो छोड़ कई कार्यकर्ताओं ने थामा जेएलकेएम का दामन

 

सरायकेला:- झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के संगठनात्मक विस्तार के तहत आज सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के ऊपरबेड़ा सामुदायिक भवन में युवा मोर्चा प्रखंड भाग-1 का विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएलकेएम के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित महतो ने की।

 

इस अवसर पर मंच पर प्रमुख रूप से उपस्थित थे— कोल्हान प्रमंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रताप महतो, नगर अध्यक्ष विजय महतो, महिला मोर्चा सचिव साबिता महतो एवं बिना महतो, नितेश महतो, आनंद दास।

 

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कई सक्रिय कार्यकर्ताओं ने जेएलकेएम की विचारधारा और नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से बाबूराम मार्डी, रिचाट हांसदा, होपना मुर्मू एवं संग्राम मुर्मू शामिल हैं। इन सभी नवागंतुकों का जेएलकेएम परिवार की ओर से पुष्पमालाओं एवं पारंपरिक रीति से स्वागत किया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष प्रताप महतो ने कहा,

 

> “युवा किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। JLKM हमेशा से युवाओं को नेतृत्व देने और सामाजिक न्याय की लड़ाई में उन्हें भागीदार बनाने के लिए संकल्पित रहा है। प्रखंड स्तर पर संगठन का विस्तार पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।”

 

 

 

नगर अध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि जेएलकेएम जमीनी स्तर पर संघर्ष करने वाला संगठन है, जो जनसरोकारों के मुद्दों को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि युवाओं का झुकाव जेएलकेएम की पारदर्शी और सिद्धांतवादी राजनीति की ओर बढ़ रहा है।

 

महिला मोर्चा की सचिव साबिता महतो और बिना महतो ने संयुक्त रूप से कहा कि जेएलकेएम महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प है। संगठन की महिला शाखा हर पंचायत तक महिलाओं को संगठित करने और उन्हें नेतृत्व प्रदान करने का कार्य कर रही है।

 

वहीं आनंद दास ने कहा कि जेएलकेएम केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि यह एक वैचारिक आंदोलन है, जो सामाजिक न्याय, आदिवासी अधिकार और ग्रामीण विकास को लेकर प्रतिबद्ध है।

 

कार्यक्रम में जेएलकेएम की नीतियों, मूल्यों और लक्ष्यों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही सभी नवागंतुकों से अपेक्षा की गई कि वे अनुशासन, समर्पण और सामाजिक सेवा की भावना के साथ संगठन को और सशक्त बनाएंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *