चांडिल सिंह भूम कॉलेज से इंटर करने वाले विद्यार्थियों से सीएलसी के नाम पर पैसा नहीं लेने की मांग को लेकर AIDSO ने प्राचार्य के नाम सौंपा ज्ञापन।
आज दिनांक 23 जुलाई दिन बुधवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन सिंह भूम कॉलेज चांडिल कॉलेज कमिटी के छात्र प्रतिनिधि समीर कुमार महतो और राजा प्रमाणिक के नेतृत्व में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि कॉलेज में चल रही स्नातक सत्र-2025-29 के नामांकन में जिन विद्यार्थियों ने सिंह भूम कॉलेज से इंटरमीडिएट में पठन पाठन पूरा किया है। वैसे विद्यार्थियों से भी कॉलेज सीएलसी के नाम पर पैसा ले रही है, जो सरासर अन्याय है। जिसका वजह से विद्यार्थियों को अतिरिक्त आर्थीक बोझ के साथ काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे नामांकन प्रक्रिया में भी काफी दिक्कत हो रही है। ऐसे में छात्रों की मांग है कि सिंह भूम कॉलेज से इंटर करने वाले विद्यार्थियों का डिग्री में नामांकन पर सीएलसी ना लिया जाए, एवं जिनसे फीस लिया गया है, उन्हें फीस वापस किया जाए। साथ ही तत्काल इसे बंद किया जाए।


ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप जिला कार्यालय सचिव युधिष्ठिर प्रमाणिक ,सत्यजीत प्रमाणिक, मृत्युंजय महतो रोहित प्रमाणिक, उपस्थित थे।


