📄 छोटानागपुर लाइव डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म को रिपोर्टरों की आवश्यकता
रांची। डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय छोटानागपुर लाइव न्यूज़ ने झारखंड के सभी जिलों में रिपोर्टरों की आवश्यकता जताई है। संस्था ने जानकारी दी है कि वह राज्य के हर कोने से ग्राउंड रिपोर्टिंग को मजबूती देने के उद्देश्य से योग्य एवं इच्छुक व्यक्तियों को अपने साथ जोड़ना चाहती है।


छोटानागपुर लाइव वर्तमान में यूट्यूब, वेबसाइट, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से समाचार प्रसारण कर रहा है। मीडिया समूह का लक्ष्य है कि गांव-शहर की वास्तविक समस्याएं, उपलब्धियां और जनभावनाएं सामने लाई जाएं।
संस्था की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पत्रकारिता में रुचि रखने वाले युवक-युवतियों को यह एक बेहतर अवसर प्रदान करेगा। चयनित रिपोर्टर को डिजिटल मीडिया के माध्यम से काम करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवारों से संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9525335559 जारी किया गया है।
संस्था का मानना है कि – “सच्ची और ज़मीनी पत्रकारिता ही लोकतंत्र की असली ताकत है।”


