Newsझारखण्ड

रांची में राष्ट्रपति दौरे को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, 31 जुलाई और 1 अगस्त को बड़े वाहन प्रतिबंधित

 

रांची, 29 जुलाई:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर 31 जुलाई (बुधवार) और 1 अगस्त (गुरुवार) को राजधानी रांची पहुंच रही हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और यातायात विभाग ने सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए हैं। इसके तहत दोनों दिनों के लिए रांची में ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है, जिसमें भारी और हल्के वाहनों के आवागमन पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं।

 

31 जुलाई (बुधवार) को सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक बड़े वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। वहीं, शाम 3:00 बजे से रात 8:00 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों पर नो-एंट्री लागू रहेगी।

 

1 अगस्त (गुरुवार) को यह पाबंदी सुबह और शाम दोनों समय लागू रहेगी। सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा, जबकि सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों को शहर में आने की इजाजत नहीं होगी।

 

इसके अलावा, राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही के दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर अस्थायी ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। कुछ स्थानों पर मार्गों को पूरी तरह सील भी किया जा सकता है।

 

यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अनावश्यक रूप से सड़कों पर न निकलें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। साथ ही, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *