ईचागढ़ के कलाकार थाईलैंड और म्यांमार में दिखाएंगे छऊ नृत्य का जलवा
ईचागढ़-सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के नटराज कला केंद्र चोगा के छऊ कलाकार प्रभात कुमार महतो के नेतृत्व में थाईलैंड के लिए रवाना हुए।थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 1 से 6 अगस्त तक आयोजित इंटरनेशनल मास्क कार्निवल 2025 में छऊ नृत्य का परचम लहरेगा।


इसके लिए अंतरराष्ट्रीय छऊ नृत्य कलाकार सह सचिव नटराज कला केंद्र चोगा के सचिव प्रभात कुमार महतो के नेतृत्व में 9 सदस्यीय छऊ नृत्य कलाकार दल बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रांची से कोलकाता के लिए रवाना हुए तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा कोलकाता से बैंकॉक पहुंचेगी। बैंकॉक में आयोजित इंटरनेशनल मास्क कार्निवल के कार्यक्रम के बाद दिनांक 7 से 10 अगस्त तक लोई में आयोजित एशियन डे कार्यक्रम में भी अपना प्रस्तुति देंगे तथा 11 से 13 अगस्त तक म्यांमार में भी अपना छऊ नृत्य की प्रस्तुति करने के बाद 15 अगस्त को भारत वापस आएगी। प्रभात कुमार महतो अपने दल के साथ इसके पहले भी ताइवान भूटान आदि देशों में अपना प्रस्तुति दे चुके हैं । भारत जापान शिखर वार्ता, टाटा आइपीएल, जी 20 सम्मेलन, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, भारतीय अंतराष्ट्रीय व्यापार मेला, एशियन महिला हॉकी प्रतियोगिता, नेशनल गेम आदि में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। दल में प्रभात कुमार महतो, सुचांद महतो, जगदीश चंद्र महतो, जयराम महतो, सीताराम महतो, अजीत कुमार महतो गणेश चंद्र महतो, मंटू महतो एवं जटल कालिंदी शामिल है।


