झारखंड में 76वां राज्यव्यापी वन महोत्सव : शहीदों की स्मृति में किया गया पौधरोपण टाइगर जयराम महतो ने विधायक आवास परिसर में लगाया सखवा का पौधा
रांची,


राज्यभर में आयोजित 76वां राज्यव्यापी वन महोत्सव-2025 का आयोजन रांची के जगन्नाथपुर स्थित नवनिर्मित विधायक आवासीय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो ने झारखंड आंदोलन के वीर शहीदों की स्मृति में एक सखवा का पौधा रोपित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पेड़, पौधे और वन न केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि आश्रय, रोजगार, जल, पोषण और ईंधन का भी स्रोत हैं। उन्होंने पेड़ लगाने के साथ-साथ उसके संरक्षण को मानव का परम कर्तव्य बताया।
वन महोत्सव कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जन जागरूकता बढ़ाने और हरित झारखंड के निर्माण का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों की भागीदारी रही।
रिपोर्ट — छोटानागपुर लाइव न्यूज डेस्क
न्यूज ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :-9525335559

