Rajnagar newsश्रम शक्ति अपने कौशल का विकास कर स्वरोजगार से जुडें: बड़कुंवर गागराई
राजनगर राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) क्षेत्रीय निदेशालय -जमशेदपुर के तत्वावधान में राजनगर प्रखंड के सरगछिड़ा में द्विदिवसीय अल्प कालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री तथा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई ने विधिवत रूप से किया. उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी जागरूकता की भारी कमी है, जिसके चलते ग्रामीण श्रम शक्ति केन्द्र सरकार द्वारा क्रियान्वित सामाजिक सुरक्षा, गरीबी उन्मूलन एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ से वंचित रह रहे हैं. उन्होंने जागरूकता की आवश्यकता पर विशेष बल देते हुए श्रम शक्ति से आह्वान किया कि वे अपना कौशल विकास कर स्वरोजगार से जुड़ें तभी वे सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सुदृढ़ बन सकते हैं.
आगे श्री गागराई ने नारी सशक्तिकरण की वर्तमान प्रासंगिकता पर चर्चा करते हुए “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” की आवश्यकता पर कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार महिलाओं का कल्याण हेतु संकल्पबद्ध है. प्रधानमंत्री जी का इस दिशा में सोच है कि नारी सशक्तिकरण के बल पर ही विकसित भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है. इस अवसर पर बोर्ड के प्रभारी क्षेत्रीय निदेशक प्रकाश चन्द्र मिश्रा भी उपस्थित थे. उन्होंने बोर्ड के प्रशिक्षण कार्यक्रम को देश दुनिया में हो रहे परिवर्तन तथा सरकारी योजनाओं से ग्रामीणों को जोड़ने के उद्देश्य से अत्यन्त उपयोगी बताया.
कार्यक्रम का संचालन बोर्ड के कार्यक्रम समन्वयक पीताम्बर राउत तथा संतोष कुमार महतो ने किया. उन्होंने ई-श्रम कार्ड/बीओसी लेबर कार्ड तथा आयुष्मान भारत योजना तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में प्रतिभागियों को बताया.
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत ग्राम प्रधान लक्ष्मी नारायण महतो ने माला पहनाकर कर किया.
इस कार्यक्रम में 100 ग्रामीणों ने भाग लिया.
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनूप कुमार मण्डल, शिक्षक राजा राम महतो आदि उपस्थित थे.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


