LatestNewsझारखण्डराजनीति

Breaking News:- Champi Soren Floor Test Result -चंपई सोरेन सरकार ने Floor Test में विश्वास मत किया हासिल, महागठबंधन के विधायकों में खुशी की लहर

Ranchi: आज विधानसभा के विशेष सत्र में चंपई सोरेन सरकार को विश्वास मत हासिल करना था, जिसे आसानी से हासिल कर लिया। महगधबंधन के विधायकों में इसे लेकर खुशी की लहर देखी गई। चंपई सरकार के पक्ष में 47 वोट पड़े, वही विपक्ष में 29 वोट पड़े। एनडीए की तरफ से बीजेपी 25, आजसू 3 और एनसीपी की तरफ से 1 वोट सरकार के विपक्ष में पड़े, इसके साथ ही कल तक के लिए सदन को स्थगित भी कर दिया गया है।

आपको बता दे जमीन घोटाले के आरोप में हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के बाद, चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया था, इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और 5 तारीख को चंपई सरकार को अपना विश्वास मत हासिल करना था, जिसे महगठबंधन की सरकार ने हासिल कर लिया। किसी तरह की कोई अड़चन नहीं आई।

आपको बता दे झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं. और बहुमत का आंकड़ा 41 हैं. निर्दलीय विधयाक सरयू राय तथस्थ रहे, जबकि अमित यादव विधानसभा नहीं पहुंचे थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *