Pandit Pradeep Mishra Shiva Purana katha, Gram Sabha Objection- पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा के लिये ग्राम देवियों का किया गया अपमानित एवं क्षतिग्रस्त-डोबो ग्राम सभा
Jamshedpur-: जमशेदपुर से सटे सरायकेला खरसावां जिला के डोबो में आज से पांच दिवसीय शिव पुराण कथा शुरू हुई, यहां प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा कथा प्रवचन किया जा रहा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही हैं।

बता दें कि इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। चांडिल प्रखंड के डोबो ग्राम सभा ने राजस्व ग्राम डोबो के क्षेत्राधिकार में उनके अनुमति के बगैर कार्यक्रम आयोजित कर विधि के उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में ग्राम सभा अध्यक्ष ने सोमवार को चांडिल के अनुमंडल पदाधिकार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित क्षेत्र की हित की रक्षा के लिए कानून का अनुपालन करते हुए उक्त कार्यक्रम के आयोजन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। पारंपरिक ग्राम सभा अध्यक्ष शंकर सिंह ने कहा कि राजस्व ग्राम डोबो के समस्त लोग रुढ़ी प्रथा के पारंपरिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक रीति-रिवाज का सुखपूर्वक निर्वहन करते हुए निवास करते आ रहे हैं। अचानक डोबो ग्राम के वन भूमि में जेसीबी द्वारा भूमि समतलीकरण एवं डीप बोरिंग की खुदाई से ग्रामवासी अचंभीत रह गए एवं पुछताछ व विभिन्न माध्यम से पता लगाया कि उक्त स्थल पर कथा वाचक प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा प्रवचन का कार्यक्रम आयोजन होना है।
ग्राम देवियों का किया गया अपमानित एवं क्षतिग्रस्त
उन्होंने कहा कि सरायकेला-खरसावां जिला संविधान के पांचवी अनुसूची के तहत अनुसूचित क्षेत्र है और यहां अनुसूचित जनजाति के लोग प्रमुख रूप से निवास करते हैं। सभी प्रकृति अर्थात जल, जंगल, भूमि को विभिन्न रूप से आस्था पूर्वक पूजा-पाठ करते आ रहे हैं। जिस स्थल पर शिव महापुराण कथा का कार्यक्रम आयोजन हो रहा है, उस स्थल पर डोबो ग्राम वासियों के आस्था का पूजा सात बहनी पाठ देवियों का पूजा स्थल स्थित है। उक्त पूजा स्थल को जेसीबी मशीन से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। उस स्थल पर स्थानीय लोगों के परंपरा के विरुद्ध कार्यक्रम शिव महापुराण का कथा वाचन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो आदिवासियों के धर्म और आस्था के ऊपर अतिक्रमण करना व एक अपराध कृत काम है। जिला प्रशासन एवं वन विभाग षड्यंत्र के तहत वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं जिला प्रशासन की संरक्षण से ग्राम डोबो के ग्राम सभा के अनुमति के बगैर पारंपरिक रुढिजन्य सात बहनी ग्राम देवियों का अपमानित एवं क्षतिग्रस्त करते हुए गैर आदिवासी के श्री शिव पुराण कथा प्रवचन का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जो कानून गलत है।
ग्रामसभा अध्यक्ष ने अपने ज्ञापन में कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही आयोजकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


