गुरुजी के श्राद्ध में जुटे दिग्गज, वहीं गोंडा निवासी सुर्या हांसदा के घर पहुंचे विधायक जयराम महतो
नेमरा/गोंडा।


एक ओर नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म में पक्ष और विपक्ष के तमाम दिग्गज नेता, मंत्री और वीवीआईपी जुटे। सभी ने गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित की और भोज में शामिल होकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
दूसरी ओर, गोंडा गांव निवासी सुर्या हांसदा, जो कथित एनकाउंटर में मारे गए थे, उनके परिजनों से मिलने विधायक जयराम महतो पहुंचे। घर पहुंचते ही परिजन गले लगकर फूट-फूट कर रो पड़े। मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि इंसाफ की इस लड़ाई को हर स्तर पर जारी रखेंगी।
सुर्या हांसदा की मांगें जनता से जुड़ी थीं। उन्होंने खनन कंपनियों से आदिवासी बच्चों के लिए स्कूल की व्यवस्था, विस्थापितों का अधिकार, अवैध कोयला और पत्थर खनन पर रोक तथा शोषण के खिलाफ आवाज उठाई थी।
विधायक जयराम महतो ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच CBI को सौंपी जानी चाहिए ताकि सच सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

