Newsझारखण्डसरायकेला

गोलचक्कर मानिकुई कांड्रा व खुंटी चौका ईचागढ़ मार्ग का विधायक सविता महतो जल्द करेंगे शिलान्यास   

 

 

चांडिल: चांडिल अनुमंडल के लाइफ लाइन माने जाने वाली दो प्रमुख सड़क चांडिल गोलचक्कर से मानिकुई होते हुए गिद्धिबेड़ा टोल प्लाजा व खुंटी चौका पातकुम ईचागढ़ मार्ग का जल्द ईचागढ़ विधायक सविता महतो शिलान्यास करेंगे। दोनों प्रमुख सड़को का टेंडर पूरी हो गई है जिसमे खुंटी चौका ईचागढ़ मार्ग का निर्माण 6 कोरोड़ 88 लाख 34 हजार 5 सौ 83 रुपये व चांडिल गोलचक्कर से मानिकुई होते हुए गिद्धिबेड़ा टोल प्लाजा 8 कोरोड़ 90 लाख 87 हजार 2 सौ 95 रूपये कि लागत से निर्माण होगा। मालूम हो कि उक्त दोनों सड़को का मांग ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जनता का काफी पुराना था जो अब विधायक सविता महतो के प्रयास से पूरी होते दिख रही है। दोनों प्रमुख सड़को का निर्माण के मांग को लेकर विधायक सविता महतो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर मांग पत्र सौंपा था। जिससे विधानसभा चुनाव के पूर्व ही दोनों सड़को का प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई थी। बीच में चुनाव होने के कारण दोनों सड़कों का टेंडर प्रक्रिया में थोड़ी विलंब हुई पर जल्द ही विधायक सविता महतो शिलान्यास कर दोनों सड़कों के निर्माण कार्य का आधारशिला रखेंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *