Three Day Patkom Dishom Manjhi Pargana Mahal conference -तीन दिवसीय पातकोम दिशोम मांझी परगना महल का मार्च को वार्षिक सम्मेलन, सीएम चंपई सोरेन को दिया गया न्योता
Chandil- चांडिल डैम के तट पर स्थित शीशमहल में तीन दिवसीय पातकोम दिशोम मांझी परगना महल का वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गई है। 1, 2 व 3 मार्च को संथाल समाज द्वारा भव्य रूप से इस सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को न्योता दिया गया।

आज रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पर परगना के सदस्यों ने सीएम चंपई सोरेन से मुलाकात कर चांडिल में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में शामिल होने के लिए न्योता दिया। मौक़े पर परगना के सदस्यों ने बताया की मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साथ मुलाकात कर संथाल समाज के विकास का आग्रह किया गया। वहीं, ओलचिकी लिपि के प्रचार – प्रसार की मांग की, उन्होंने कहा मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने वार्षिक सम्मेलन में शामिल होने का आश्वासन दिया है।
इस मौके पर बुद्धेश्वर मार्डी, श्यामल मार्डी, नेपाल बेसरा, महेंद्र नाथ टुडू, समचांद मार्डी, परेश हांसदा, जगन्नाथ किस्कु आदि मौजूद रहे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


